Breaking News

ड्यूटी के दौरान अचानक पटवारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: डयूटी में तैनात एक राजस्व उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पटवारी की मौत की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

मामला बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक काफलीगैर तहसील के असौ में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक किशोर कांडपाल राजस्व चौकी के समीप ड्यूटी में तैनात थे। शनिवार शाम उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। उनके साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

 

सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी और तहसीलदार दलीप सिंह और अन्य राजस्व विभाग के कर्मी भी जिला अस्पताल पहुंचे। राजस्व विभाग के कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार को पुलिस नें पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Check Also

बड़ी खबर: एसडीएम के सामने PWD के अधिकारी की पिटाई, भाजपा नेता पर लगे मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी तहरीर

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से एक बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *