Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिंग: अल्मोड़ा ननि की बहुमंजिला पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, दूसरी कार को चपेट में लिया, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा। शहर के बीचों बीचों नगर निगम की बहुमंजिला पार्किंग में एक कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई। अज्ञात कारणो के चलते एक खड़ी कार आग का गोला बन गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग ने दूसरी गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दोनो कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

पार्किंग के कमचारियों द्वारा फायर को फोन कर इसकी सूचना दी। फायर के कर्मचारी द्वारा आग पर बड़ी मुश्किल से पाया गया। आग की इस घटना से पता चला कि पार्किंग में फायर के सभी एक्यूमेंट खराब है। अगर समय पर फायर का वाहन नहीं पहुंचता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

 

आग लगने की सूचना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। जिन लोगों के वाहन पार्किंग में खड़े थे। वह भी अपने अपने घरों से दौड़ कर घटनास्थल पहुंचे। आग कंट्रोल होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *