Breaking News
Oplus_131072

बहुमंजिला पार्किंग में आग लगने का मामला, ये लापरवाही आई सामने, क्या होगी कार्रवाई?

अल्मोड़ा। शहर के व्यस्ततम मालरोड में नगर निगम के बहुमंजिला पार्किंग में तब अचानक अफरातफरी मच गई जब एक खड़ी गाड़ी आग का गोला बन गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग ने दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। पार्किंग कर्मचारियों द्वारा फायर को फोन कर इसकी सूचना दी। फायर कर्मचारियों द्वारा आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। देर रात का मामला होता तो बड़ा हादसा घट सकता था।

माल रोड में शिखर होटल के निकट नगर निगम का शॉपिंग कांप्लेक्स और पार्किंग है। बहु मंजिला पार्किंग में सैकड़ो दो पहिया और चार पहिया वाहन पार्क रहते हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे भूतल की पार्किंग में बरसों से लावारिस हालत में पार्क एक ऑटो कार में आग भड़क गई।

 

आग का पता लगने पर पार्किंग संचालित करने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर कर्मियों के पहुंचने तक ऑटो कार की आग ने साइड में खड़ी स्विफ्ट डिजायर कार को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में दोनों कारें जलकर खाक हो गई। आनन फानन में पार्किंग कर्मियों ने वहां खड़ी कुछ गाड़ियों को समय रहते हटा दिया। अन्यथा काफी वाहन आग की चपेट में आ सकते थे।
फायर कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

सीएफओ नरेंद्र कुंवर ने बताया प्रारंभिक जांच में पार्किंग में लगे फायर के सभी उपकरण खराब मिले। इसकी जांच कर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया समय पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया पार्किंग में जिस ऑल्टो कार में आग लगी थी वह कई साल से यहां लावारिस हालत में खड़ी है। पूर्व में आशंका जताई गई थी कि नशाखोर इस गाड़ी का उपयोग नशीला पदार्थ छिपाने के लिए करते हैं। इसकी सूचना पुलिस और नगर निगम को मौखिक रूप से दी गई थी। लेकिन दोनों ओर से इसका कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

 

Check Also

धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री जीआईसी अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव, अतिथियों व अभिभावकों ने स्कूल की प्रगति को सराहा

​अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *