Breaking News
Oplus_131072

ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अल्मोड़ा। धौलादेवी में ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने तहसील खेल मैदान गरूड़ाबांज में किया। इस मौके पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता अंडर 14, 17, व 19 आयु के बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की जा रही है।

पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में विजय कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय, विजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नीतू प्रथम, ममता जोशी द्वितीय, मनीषा आर्य तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में नीतू प्रथम, बबली द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहे।

गोला क्षेपण में विक्की कुमार प्रथम, तरूण सुयाल द्वितीय, रोहित अमोला तृतीय, बालिका वर्ग में भावना प्रथम, दिया सुयाल द्वितीय, साक्षी तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 17 बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में अंकित सिंह प्रथम, सचिन कुमार द्वितीय, मोहित तृतीय, बालिका वर्ग में सोनी गोस्वामी प्रथम, तनु आर्य द्वितीय, हिमानी राणा तृतीय स्थान पर रहे।

800 मीटर बालक वर्ग में मोहित सिंह प्रथम, हिमांशु आर्य द्वितीय, अमित कुमार तृतीय, प्रिया गोस्वामी प्रथम, पूजा बिष्ट द्वितीय, करिश्मा जोशी तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर ब्लॉक खेल समन्वय राजेंद्र सिंह नयाल, वन्दना चौधरी, सोनू कुमार, विरेन्द्र कुमार, विजय गैड़ा, गिरीश मेलकानी, महेंद्र भैसोड़ा, नीरज सिंह, हरीश चौहान, ममता बलौदी, लोकेन्द्र सिंह, चारू पंत, नृपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Check Also

Death

अल्मोड़ा में दिल दहला देने वाली घटना, महिला योगा टीचर ने की आत्महत्या, यह बताई जा रही वजह

अल्मोड़ा: नगर के आकाशवाणी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *