Breaking News
Oplus_131072

बीजेपी कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान पर हुई कार्यशाला, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार रहे मुख्य वक्ता

अल्मोड़ा। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अल्मोड़ा विधानसभा का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने शिरकत की।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, कार्यक्रम के संयोजक ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने प्रदेश महामंत्री परिहार का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला राजनीतिक दृष्टि से और अधिक सशक्त होगा तथा विकास की नई योजनाओं से लाभान्वित होगा।

 

संयोजक ललित लटवाल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत व्यापारी प्रकोष्ठ और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दुकानदारों, उद्यमियों और प्रोफेशनल वर्ग (डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, उद्योगपति, अधिवक्ता आदि) के बीच स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु संवाद अभियान चलाया जाएगा।

 

मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री परिहार ने कहा हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के नारे को अपनाते हुए प्रत्येक नागरिक को त्योहारी सीजन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक भी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सम्मेलन में सभी ने संकल्प लिया कि वें अपने-अपने क्षेत्रों में लोकल फॉर वोकल की भावना के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संचालन जिला महामंत्री दर्शन रावत व प्रकाश भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

 

कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, कुंदन लटवाल, मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, संजय डालाकोटी, नरेंद्र आगरी, मनीष जोशी, मदन बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, सौरभ वर्मा, गोविंद मटेला, दीपा अधिकारी, चंदन लाल टम्टा, बलदेव आर्य, संतोष कुमार, रमेश धपोला, अजय वर्मा, रणजीत सिंह भंडारी, लता बोरा, राजीव राज गुरुरानी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित तिवारी, जगत तिवारी, नंदन आर्य, आनंद सिंह नेगी, देवाशीष नेगी, विनोद लटवाल, भगवान सिंह रावल, गीता धपोला, जगदीश नगरकोटी, चंदन बहुगुणा, मंगल सिंह रावत, दीपक सिंह, संजय बिष्ट, राहुल सिंह बिष्ट, सुनील कर्नाटक, मनोज सनवाल, मनोज वर्मा, त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरुरानी, श्याम सिंह रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *