Breaking News
Oplus_131072

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज, विधायक मनोज तिवारी ने बजट को लेकर दिया यह आश्वासन

अल्मोड़ा। हेममती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि मेयर अजय वर्मा ने किया। इस मौके पर प्रतिभागियों के मार्च पास्ट का आयोजन किया गया।

 

मुख्य अतिथि विधायक तिवारी ने कहा कि खेल का जीवन में विशेष महत्व है। विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बजट की कमी को दूर करने के लिए वें शिक्षा मंत्री के समक्ष इस बात को उठाएंगे। विशिष्ट अतिथि वर्मा ने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। विगत वर्ष की चैंपियन राबाइंका बाड़ेछीना की छात्रा ललिता जड़ौत ने मशाल प्रज्ज्वलित की।

 

गुरुवार को हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 14 बालक वर्ग की लंबी कूद में प्रिंस कुमार, विजय सिंह, गौरव, बालिका वर्ग में मानवी रावत, हिमानी व गायत्री, अंडर 17 बालक वर्ग की तीन हजार मी. दौड़ में महेंद्र सिंह, पियूष चंद्र, पियूष राणा व बालिका वर्ग में दिया रावत, अंजलि बोरा व दीपा आर्या, अंडर 19 बालक वर्ग की तीन हजार मी. दौड़ में दीपक बोरा, सुमित सिंह, भगवंत सिंह तथा बालिका वर्ग में अंजलि उप्रेती, सुनीता पांडे, कंचन नयाल ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। संचालन राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल ने किया।

 

इस मौके पर सीईओ अत्रेश सयाना, डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, बीईओ हवालबाग रवि मेहता, मंडलीय मंत्री रवि शंकर गुसाई, एससी-एसटी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल, मंत्री सुभाष चंद्र, जिला खेल समन्वयक नवीन वर्मा, शिवराज सिंह बिष्ट, धन सिंह धौनी, दीप चंद्र पांडे, महेश भण्डारी, शिवदत्त पांडे, आरके जोशी, कमल किशोर तिवारी, सुरेश वर्मा,पंकज टम्टा,गणेश शाही,शैलेन्द्र वर्मा,ललित तिवारी,राजेंद्र नयाल,चंदन सिंह मेहरा, जय प्रकाश,पंकज भट्ट,कविता जोशी, लता वर्मा, बेबी जेरा, मनीषा तिवारी, तनीषा रानी, पूनम बिष्ट, इंद्रा अलमिया, सुजाता शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

Check Also

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, कामाक्षी ने पाया पहला स्थान

  अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज मनान में विकासखंड ताकुला की द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *