Breaking News
Oplus_131072

जिलाधकारी आलोक कुमार पांडेय को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के स्थानांतरण होने के बाद गुरुवार को जिला कार्यालय में राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्होंने जिले में करीब एक वर्ष दो माह तक अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी। उन्होंने गत वर्ष नौ सितम्बर को जिले में कार्यभार ग्रहण किया था।

 

विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। अधिकारियों ने उनकी सादगी और उनकी कार्यकुशलता को अविस्मरणीय बताया। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने अपने सेवाकाल में अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों से मिले सहयोग और प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया।

इस दौरान सीडीओ रामजी शरण शर्मा, नवागत एडीएम युक्ता मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, एसडीएम सदर संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *