Breaking News
Oplus_131072

व्यापारियों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, किन्नर समुदाय की जबरन वसूली पर रोक लगाने व स्थानीय पटाखा व्यापारियों को प्राथमिकता देने की मांग

अल्मोड़ा। व्यापार मंड़ल ने किन्नर समुदाय द्वारा त्योहारों के दौरान जबरन वसूली और दुकानों से सामान ले जाने की घटनाओं का विरोध किया है। व्यापारियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि त्योहारी सीजन में बाजार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहे।

 

व्यापार मंडल द्वाराहाट के संरक्षकों और व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं और हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों ने पटाखा दुकानों की अनुमति केवल स्थानीय व्यापारियों को देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाहरी व्यापारियों को अनुमति मिलने से स्थानीय कारोबार प्रभावित होता है। इसके साथ ही व्यापारियों ने नगर पंचायत द्वारा बाजार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति पर भी नाराजगी जताई।

 

इस पर उप जिलाधिकारी ने नगर पंचायत के अधिकारियों को तलब करते हुए सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने थाना द्वाराहाट को भी निर्देशित किया कि वह व्यापारियों से बैठक कर पटाखा व्यापार से जुड़ी समस्याओं का समाधान करे।

 

इस दौरान डॉ तारा लाल साह, भूपेंद्र रौतेला, मनोज भट्ट, सुरेंद्र साह, सुनील भट्ट, दीपक चौधरी, नवीन साह आदि मौजूद रहे।

Check Also

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, कामाक्षी ने पाया पहला स्थान

  अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज मनान में विकासखंड ताकुला की द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *