Breaking News
Oplus_131072

मरीज के पेट से निकला 15 किलो का ट्यूमर, 70 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन का दावा

 

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क। जिला मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग में एक मरीज के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला गया, जिसके बाद मरीज ने काफी राहत महसूस की। मरीज को काफी दिनों से पेट में जोर का दर्द हो रहा था। ट्यूमर का शिकार होने से महिला को काफी दिक्कतें हो रही थी।

 

मामला उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का है। नर्सिंग होम के सर्जन डॉ. आनंद सिंह बोहरा ने महिला के पेट से ट्यूमर निकालकर राहत पहुंचाई। परिजनों ने मरीज के सकुशल ऑपरेशन होने पर सर्जन का आभार जताया।

 

चमोली जिले के कर्णप्रयाग से एक नर्सिंग होम पहुंची एक महिला मरीज के पेट में ट्यूमर की शिकायत पर ऑपरेशन किया गया। नर्सिंग होम के सर्जन डॉ. आनंद सिंह बोहरा ने महिला का ऑपरेशन करते हुए 15 किलो का ट्यूमर निकाला, जिसके बाद मरीज ने काफी राहत महसूस किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नर्सिंग होम के संचालक सर्जन ने बताया कि अब तक विभिन्न प्रकार के 70 हजार के करीब ऑपरेशन किए जा चुके है।

 

 

 

Check Also

नितिन नबीन के स्वागत के बहाने कुंदन लटवाल ने बढ़ाई सक्रियता, 2027 के लिए अल्मोड़ा में हलचल तेज

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान अल्मोड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *