Breaking News
Manoj tiwari, mla almora

जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों को चौखुटिया सम्बद्ध किया तो होगा बड़ा आंदोलन: तिवारी

 

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक चौखुटिया भेजने के आदेश पर विधायक मनोज तिवारी ने आपत्ति जताई है। विधायक ने कहा कि जिलाधिकारी के आदेश पर सीएमओ द्वारा जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ एवं महिला रोग विशेषज्ञ को चौखुटिया भेज दिया गया है, जो अल्मोड़ा नगर सहित आस-पास के क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।

 

 

 

प्रेस को जारी बयान में विधायक तिवारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में पहले से विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में सरकार के निर्देश पर दो विशेषज्ञ चिकित्सकों को चौखुटिया भेजना स्थानीय जनता के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि उनके बेहद प्रयासों के बाद जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति हुई थी। उन विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकार जिला अस्पताल से अन्यत्र भेजने का कार्य कर रही है।

 

विधायक तिवारी ने कहा कि चौखुटिया के आंदोलन की आवाज दबाने के लिए सरकार जिला अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सक भेज कर वाह वाही लूटना चाह रही है। वें किसी भी कीमत पर विशेषज्ञ चिकित्सकों को नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि सीएमओ तत्काल अपने इस फरमान को वापस लें। आदेश रद्द नहीं किया गया तो जनता के हित में वे एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *