Breaking News
Doctor
Doctor. Pc.- ABP NEWS

जिला कारागार में लगाया गया चर्म रोग जांच शिविर, निरुद्ध बंदियों की स्वास्थ्य की जांच कर दिया चिकित्सीय परामर्श

अल्मोड़ा। जिला कारागार में चर्म रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जेल में निरुद्ध बंदियों की स्वास्थ्य की जांच कर चिकित्सकों द्वारा उन्हें परामर्श प्रदान किया गया।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा के निर्देश पर आयोजित हुए इस शिविर में डॉ. नमन लोहनी द्वारा जेल में निरुद्ध बंदियों की त्वचा संबंधी स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में अधिकार मित्र नीता नेगी एवं डॉ. नमन लोहनी के चिकित्सक सहयोगी संजय कुमार द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर जेल प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों ने बंदियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Check Also

TET अनिवार्यता और पदोन्नति में रोक के विरोध में एलटी शिक्षकों ने काले फीते बांधकर जताया विरोध

अल्मोड़ा: एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता लागू करने और सभी स्तरों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *