Breaking News
Oplus_131072

विभिन्न लोक कलाओं व लोक भाषाओं का गवाह बना गोल्ज्यू महोत्सव

 

-मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव की धूम
-पंजाब, राजस्थान व जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने दी मनमोहन प्रस्तुति

 

अल्मोड़ा। नगर के ऐतिहासिक मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के दूसरे दिन पंजाब, राजस्थान व जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने अपनी लोक कला व संस्कृति पर आधारित मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग मल्ला महल पहुंचे।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महौपार अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, आनंद भोज, प्रकाश बिष्ट, संजय वर्मा, अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, संदीप श्रीवास्तव, शिवराज बनौला, हितेष नेगी व राहुल बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 

महोत्सव में देर रात तक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। दूसरे दिन महोत्सव देश की विभिन्न लोक कलाओं और लोक भाषाओं का गवाह बना। कार्यक्रम में जम्मू के कलाकारों ने डोगरी लोकनृत्य, पंजाब के कलाकारों ने गिद्दा एवं राजस्थान के कलाकारों ने कालबेलिया लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही स्टार नाइट में प्रसिद्ध लोकगायक नवीन पाठक व दीपिका राज ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

 

इससे पहले दिन में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया। भजन प्रतियोगिता में 18 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें से दीपालय ने पहला, दुर्गा शक्ति न्यू इंदिरा कॉलोनी ने दूसरा एवं कला संस्कृति संगम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

 

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *