Breaking News
kam ki khabar logo
kam ki khabar logo

रामनगर-मुरादाबाद ट्रेन का समय बदला, आज से 29 दिन तक 50 मिनट देरी से चलेगी

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने रामनगर-काशीपुर रेलखंड पर मशीन से ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के लिए 2 नवंबर से 30 नवंबर तक रोजाना सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक 3 घंटे का यातायात ब्लॉक लगाने का फैसला किया है।

 

इससे यात्रियों को असुविधा होगी, क्योंकि इस दौरान गाड़ी संख्या 65306 रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन को रोजाना रामनगर स्टेशन से 50 मिनट देरी से रि-शिड्यूल कर चलाया जाएगा।

 

यह जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यह ब्लॉक ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। प्रभावित अवधि में यात्रियों से अपील की गई है कि वह अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और स्टेशन पर समय से पहले पहुंचें। ट्रेन के नए समय की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन 139 पर उपलब्ध होगी।

 

Check Also

Almora: ब्यूटी पार्लर में आग लगने से लाखों का नुकसान, ऐन वक्त पर नहीं लगा 112 नंबर

-स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर पाया आग पर काबू -आग की घटना ने छीना एकल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *