Breaking News

धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने किया पोस्ट, जानिए क्या लिखा

 

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले काफी समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनकी हेल्थ को लेकर बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने पोस्ट किया है।

 

हेमा मालिनी ने गलत खबर फैलाने वाले चैनल्स को फटकार लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जो हो रहा है वह माफ़ करने लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल एक ऐसे इंसान के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत ही अपमानजनक और गैर-जिम्मेदार हरकत है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।’

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं।बता दें बीती रात सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी किया है, जिसमें वह लिखते हैं, ‘धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आगे के अपडेट उपलब्ध होने पर साझा किए जाएंगे। प्लीज, उनके स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करें। परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें।

धर्मेन्द्र की बेटी एशा ने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उनकी सेहत फिलहाल स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं। एशा ने झूठी खबरों को फैलाने वाले मीडिया चैनल्स को भी फटकार लगाई। उन्होंने इंस्टाग्राम में अपनी पोस्ट में लिखा- लगता है मीडिया को कुछ ज्यादा ही जल्दी है झूठी खबरें फैलाने की। मैं हमारे परिवार की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए अपील करती हूं।

 

 

 

 

 

Check Also

Big news

क्वारब बाईपास बस एवं बड़े वाहनों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद, प्रशासन ने यात्रियों व वाहन चालकों से की यह अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब बाईपास के पास यात्रियों व वाहन चालकों की मुश्किलें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *