Breaking News
Oplus_131072

पीएमश्री राइंका अल्मोड़ा के निरीक्षण को पहुंची केन्द्रीय टीम, विद्यालय में किए गए कार्यों के लिए प्रधानाचार्य व शिक्षकों की सराहना की

 

अल्मोड़ा: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार में उपसचिव आईएएस ईरा सिंघल के नेतृत्व में गठित केंद्रीय टीम द्वारा मंगलवार को पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय में किये गये कार्यों का स्थलीय एवं भौतिक निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली।

 

प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट द्वारा विद्यालय पहुंचने पर उपसचिव आईएएस ईरा सिंघल और अन्य सदस्यों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्नन भेंट कर उनका स्वागत किया। तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

टीम के सदस्यों द्वारा सबसे पहले प्रार्थना सभा में संचालित गतिविधियों का अनुश्रवण किया गया। उपसचिव सिंघल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए उनकी रूचियां व भविष्य में की जाने वाली तैयारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कठिन परिश्रम और लगन के साथ जीवन ने आगे बढ़ने की बात कही।

 

इस दौरान टीम द्वारा अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय, टीएलएम पार्क, ईको क्लब, वर्मी कम्पोस्ट, शौचालय, पेयजल, रेन वाटर हार्विस्टिंग, विज्ञान प्रयोगाशाला, आईटी लैब, मैथ्स लैब, कैरियर काउंसिलिंग, एलुमीनी मीट, हैल्थ कैम्प, समग्र परीक्षाफल, टीचर्स डायरी, थ्रीडी सेल्फी प्वांइट, स्वच्छता का गहनता से निरीक्षण किया गया। जिसके बाद टीम द्वारा कक्षा-कक्षों का निरीक्षण कर पठन-पाठन संबंधी जानकारी ली।

 

टीम प्रभारी ईरा सिंघल द्वारा पीमश्री योजना के तहत विद्यालय में किए गए कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए प्रधानाचार्य व सभी शिक्षकों की सराहना की गई। साथ ही विद्यालय आगुन्तक पंजिका में प्रविष्टि करते हुए भविष्य में विद्यालय को अग्रेत्तर प्रगति की शुभकामनाएं व विद्यालय के निरन्तर प्रगति के पथ अग्रसर रहने की कामना की।

 

निरीक्षण टीम में प्रभारी के साथ डिप्टी कमिश्नर पटना संभाग डीडी शर्मा, स्टेट समन्वयक बरखा चौरसिया शामिल रहे। इन दौरान सीईओ अत्रेश सयाना, डीईओ माध्यमिक चन्दन सिंह बिष्ट, बीईओ डॉ. रवि मेहता, जिला समन्वयक प्रदीप बिष्ट, नीरज जोशी, प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट, डॉ गोविन्द सिंह रावत, दीपक पाण्डे, तरूण जैड़ा, चंदन सिंह रावत, ललित प्रकाश, मदन भण्डारी, डॉ ललित जलाल, जगदीश पाण्डे, हरीश चन्द्र भट्ट, रैना अधिकारी, आशुतोष साह, राजेन्द्र रावत, रंजना जोशी, हेमा पन्त, गीता मेहरा, मंयक तिवारी, आरपी पन्त, रीता जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विजय प्रकाश, नीरज तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *