Breaking News
Oplus_131072

खबर का असर:: हरकत में आया विभाग, अल्मोड़ा-पनार NH में रातों रात उखाड़ा गया डामर, जानिए अधिकारियों ने क्या कहा

-अल्मोड़ा पनार एनएच में खराब गुणवत्ता के डामरीकरण पर उठे थें सवाल
-अब मौसम अनुकूल होने पर ही बिछाया जाएगा डामर

 

अल्मोड़ा। नेशनल हाईवे 309 बी अल्मोड़ा पनार सड़क में कई जगह पर घटिया डामरीकरण व मानकों की अनदेखी के मामले में विभाग हरकत में आ गया है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिस क्षेत्र में खराब गुणवत्ता का डामरीकरण किया गया था, वहां रातों रात जेसीबी मशीन से डामर को उखाड़ कर सड़क की सफाई कराई गई। अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए मौसम अनुकूल होने पर गुणवत्ता के साथ फिर से डामर बिछाने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

राष्ट्रीय राजमार्ग रानीखेत खंड के अधीन अल्मोड़ा पिथौरागढ़ वाया दन्या सड़क में दन्या से पनार की तरफ हाटमिक्स बिछाने का काम चल रहा है। हनुमान मंदिर से कांडानौला, तलेटखान तक बिछाया डामर एक हफ्ते से पहले की उखड़ गया था। इससे सड़क में गड्ढे बन गए थे। डामर मिक्स गिट्टी सड़क में फैलने से वाहन रपटने लगे थे। कई दो पहिया वाहन चालक और सवार चोटिल हो गए थे।

 

‘इंडिया भारत न्यूज’ पोर्टल ने खराब गुणवत्ता के डामर बिछाने को लेकर शुक्रवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। अधिशासी अभियंता एनएच अशोक कुमार के मुताबिक मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित ठेकेदार को खराब गुणवत्ता वाले हाटमिक्स और सड़क पर फैली गिट्टी को हटाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गुरुवार रात और शुक्रवार दोपहर तक सड़क पर कई जगह उखड़ी परत को जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया गया है। सड़क की सफाई भी कराई गई है। ताकि कोई दुर्घटना न हो।

 

निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जहां पर भी खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलती है, वहां मानक के मुताबिक काम कराने को विभाग प्रतिबद्ध है। कांडानौला क्षेत्र में पाला गिरता है। तापमान अत्यधिक घट जाने से हॉटमिक्स पहले की परत से पकड़ नहीं बना पाता है। पाला प्रभावित जगहों पर मौसम अनुकूल होने पर ही डामर बिछाने के निर्देश हैं। निर्देशों की अनदेखी कर काम करने वाले ठेकेदारों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
-अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता, एनएच, रानीखेत खंड।

 

 

Check Also

बिनसर वनाग्नि कांड की बरसी पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, परिजनों को स्थाई नौकरी और वनाग्नि नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाने की उठी मांग

​अल्मोड़ा: बिनसर वन्य जीव विहार वनाग्नि कांड की बरसी पर क्षेत्र में विभिन्न संगठनों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *