Breaking News
Big news
Big news logo

दुग्ध संघ में दो साल में चार प्रधान प्रबधंकों के तबादले से कर्मचारियों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

-कर्मचारियों ने निदेशक को पत्र भेज तबादला रोकने की उठाई मांग

 

अल्मोडा। दुग्ध संघ में दो साल के कार्यकाल में चार प्रधान प्रबंधकों के तबादले होने से कर्मचारियों में भयंकर आक्रोश है। शनिवार को कर्मचारियों ने इसके विरोध में सांकेतिक धरना दिया। साथ ही निदेशक, डेयरी विकास विभाग को पत्र भेज वर्तमान प्रधान प्रबंधक का तबादला नहीं करने की मांग की है। ऐसा न होने पर कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

निदेशक को भेजे ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि दुग्ध संघ की व्यवस्था को खराब करने के प्रयास किये जा रहें है। दो से तीन माह के कार्यकाल में प्रधान प्रबंधक का तबादला कर दिया जा रहा है, जो आपत्तिजनक है।

 

कहा कि वर्तमान प्रधान प्रबंधक पुष्कर सिह नगरकोटी को पद का चार्ज लिए महज दो माह हुए हैं। अब उनका भी स्थानांतरण करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि नगरकोटी पूरी मेहनत, ईमानदारी से संस्था का कार्य कर रहे हैं।

 

कर्मचारियों ने कहा कि संस्था के दो वर्ष के कार्यकाल में चार प्रधान प्रबंधकों का तबादला कर दिया गया है। जिसमें वर्तमान बोर्ड के कार्यकाल में राजेश मेहता को चार माह, गंगा शरण राणा को नौ, हरीश सिंह को चार और अब पुष्कर सिह नगरकोटी को दो माह में स्थानांतरित किया गया है। जिससे संस्था का व्यवसाय प्रभातिव हो रहा है। संस्था के कर्मचारी अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। और संस्था की छवि खराब की जा रही है। जिसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

पत्र में पुष्पा तिवारी, केसी तिवारी, राजेंद्र सिंह, राजेश, प्रेम सिंह, साधना नयाल, नवीन चंद्र आर्या, केवलानंद, दया टाकुली, पूरन राम, कल्पना बिष्ट, लाल सिंह, गोकुल समेत अन्य कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर है।

 

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *