Breaking News
Oplus_131072

पंकज भाकुनी बने BJP युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

अल्मोड़ा। पंकज भाकुनी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। भाकुनी को यह जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

 

इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री कृष्ण बहादुर सिंह ने कहा है कि पंकज भाकुनी युवा मोर्चा को मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं सरकार की रीती नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य उनके द्वारा किया जाएगा।

 

पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद अमित साह मोनू ने कहा कि पंकज भाकुनी पर शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास जताते हुए उन्हें युवा मोर्चा का दायित्व दिया है, उन्हें आशा है कि पंकज भाकुनी उसमे खरा उतरेंगे एवं संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं युवाओं एवं समाज हित के कार्य करेंगे।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री भाजपा मनोज जोशी, आईटी के जिला संयोजक गोविंद मटेला, चंदन बहुगुणा, नीरज सांगा, मोहित बिष्ट, अभिषेक जोशी, त्रिलोक सिंह रौतेला, इंद्र मोहन सिंह भंडारी, पूरन चंद्र रावत, कमल वर्मा, मोहित बिष्ट, भावेश सांगा, अभय गोस्वामी, सलमान अंसारी, मुकुल कुमार, भारत भट्ट, विशाल जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

Pc tiwari uppa

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, सात हजार बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार: पी सी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पी.सी. तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा यूआईआईडीबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *