Breaking News
Cm pushkar singh dhami
Cm pushkar singh dhami

Breaking:: सीएम धामी कल से दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 और 23 दिसम्बर को दो दिवसीय जिले के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 09:15 बजे मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से कार द्वारा प्रस्थान कर 09:20 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून पहुँचेंगे। इसके उपरांत वे 09:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:25 बजे आर्मी हेलीपैड, अल्मोड़ा पहुँचेंगे।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री 10:35 बजे आर्मी हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 10:45 बजे हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा पहुँचेंगे, जहाँ वे “सांसद खेल महोत्सव” का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री 11:45 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 11:55 बजे आर्मी हेलीपैड पहुँचेंगे तथा 12:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12:25 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय मैदान हेलीपैड, ताड़ीखेत पहुँचेंगे।

 

मुख्यमंत्री 12:35 बजे हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:45 बजे ताड़ीखेत मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे, जहाँ वे 12:45 से अपराह्न 2:00 बजे तक “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर” बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 02:15 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 02:20 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय, ताड़ीखेत पहुँचेंगे, जहाँ 02:20 से 02:50 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।

 

मुख्यमंत्री 02:50 बजे नवोदय विद्यालय से प्रस्थान कर 02:55 बजे ग्वाल देवता मंदिर, ताड़ीखेत पहुँचेंगे , 02:55 बजे से 03:05 बजे तक समय आरक्षित रहेगा । 03:05 बजे ग्वाल देवता मंदिर से प्रस्थान कर 03:10 बजे शिशु विद्या मंदिर ताड़ीखेत पहुंचेंगे और 03:10 से 03:30 बजे तक शिशु विद्या मंदिर, ताड़ीखेत में स्कूली बच्चों के साथ संवाद करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 03:30 बजे वाहन से प्रस्थान कर 03:45 बजे वन विश्राम गृह, रानीखेत पहुँचेंगे। 03:45 से 04:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा, जबकि 04:00 से 06:00 बजे तक वे विभिन्न संगठनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट-वार्ता करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 06:05 बजे वाहन से प्रस्थान कर 06:10 बजे दि कुमाऊँ लॉज, रानीखेत पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

मंगलवार यानी 23 दिसम्बर को मुख्यमंत्री सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक दि कुमाऊँ लॉज, रानीखेत में सैन्य अधिकारियों एवं जवानों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11:35 बजे दि कुमाऊँ लॉज से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:50 बजे शैतान सिंह ग्राउण्ड हेलीपैड पहुँचेंगे।

 

सीएम धामी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है।

Check Also

धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री जीआईसी अल्मोड़ा का वार्षिकोत्सव, अतिथियों व अभिभावकों ने स्कूल की प्रगति को सराहा

​अल्मोड़ा: नगर के प्रतिष्ठित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *