Breaking News
Oplus_131072

रैमजे इंकॉ में निरंकारी मिशन आध्यात्मिक समागम का हुआ आयोजन, केंद्रीय ज्ञान प्रचारक नेपाल सिंह चौधरी ने कहा- विश्व को मानवता, शांति और आपसी सद्भाव की आवश्यकता

 

अल्मोड़ा। संत निरंकारी मिशन की ओर से भव्य आध्यात्मिक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें निरंकारी मिशन के केंद्रीय ज्ञान प्रचारक नेपाल सिंह चौधरी ने सभी भक्त महात्माओं व उपस्थित लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।

रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समागम का मुख्य संदेश मानवता, प्रेम और भाईचारा रहा। मिशन के प्रचारक नेपाल सिंह चौधरी ने मानव को अपने मूल अस्तित्व की जानकारी तथा पूर्णत्व की ओर जाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आत्मा परमात्मा का अंश है, और यही कारण है कि हर जीव में, चाहे वह मनुष्य हो या कोई और प्राणी, उसमें परमात्मा का अंश या शक्ति विद्यमान है।

 

केंद्रीय प्रचारक चौधरी ने कहा कि आज विश्व को सबसे अधिक आवश्यकता मानवता, शांति और आपसी सद्भाव की है। परमात्मा का बोध ही इंसान को सहज बना सकता है। जब मनुष्य परम पिता परमात्मा को जान लेता है, तभी वह असल मायने में प्रेम और सद्भाव के गुण उसके जीवन में आते हैं। समागम में भजन कीर्तन सत्संग एवं प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की गई।

 

कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, स्थानीय संयोजक राम प्रकाश निरंकारी, खीम सिंह रेकुनी, मनोज सनवाल व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *