Breaking News

एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज, CM धामी ने किया उद्धघाटन, स्वयं फुटबॉल और बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा  स्पोर्ट्स  स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्टेडियम पहुंचकर महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम ने शुभारंभ करते हुए स्वयं फुटबॉल और बैडमिंटन खेलकर खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया।

 

इस महोत्सव में अल्मोड़ा समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। कार्यक्रम में अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि खिलाड़ियों के हित में राजकीय सेवाओं में चार प्रतिशत खेल कोटा दोबारा प्रारंभ कर दिया गया है।मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 

 

सीएम ने कहा शीघ्र ही स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत राज्य के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों में 920 विश्वस्तरीय एथलीटों तथा लगभग एक हजार अन्य खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में पुरुष व महिला खिलाड़ियों को समान अवसर दिए जा रहे हैं। हल्द्वानी में प्रदेश का पहला खेल विवि तथा लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है।

 

सीएम ने खेल सुविधाओं के लिए घोषणा करते हुए कहा कि खेलों के प्रोत्साहन के लिए एचएनबी स्पोटर्स स्टेडियम में पचास बेड क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पुनर्निर्माण तथा हैंडबॉल कोर्ट का निर्माण भी किया जाएगा। तथा जीआईसी खेल मैदान में हॉकी और फुटबॉल के लिए दिन एवं रात्रि उपयोग योग्य बहुउद्देशीय आर्टिफिशियल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

 

सीएम धामी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मेडिकल कॉलेज में सौ नई एमबीबीएस सीटों के साथ 36 आईसीयू बेड जोड़े गए हैं। इसके अलावा कार्डियक केयर यूनिट की शुरुआत की गई है। सात करोड़ की लागत से महिला चिकित्सालय का उन्नयन कार्य प्रगति पर है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट और कोच लियाकत अली ख़ान को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद अजय टम्टा, महापौर अजय वर्मा, विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, एसएसपी देवेंद्र पींचा, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, एसडीएम संजय कुमार, तहसीलदार ज्योति धपवाल, सीओ गोपाल दत्त जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *