Breaking News

अग्निवीर योजना देश की सेना और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: नेगी

 

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  कर्नल राम रत्न नेगी (रि.) ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना देश की सेना, युवाओं और सैनिक परिवारों के भविष्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत युवाओं को मात्र चार वर्षों के लिए सेना में रखा जाना, देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है।

नेगी ने कहा कि सेना जैसी अनुशासित और पेशेवर संस्था में अस्थायी व्यवस्था लागू करना, उसकी क्षमता और अनुभव को कमजोर करता है। इस योजना में न पेंशन की व्यवस्था है, न ही दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा है। जो युवा अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष देश की सेवा में लगाते हैं, उन्हें चार साल बाद बेरोजगारी और अनिश्चित भविष्य की ओर धकेल दिया जाता है। यह युवाओं के सपनों को तोड़ने वाली योजना है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि वह सेना में स्थायी भर्ती को मजबूत करती, लेकिन इसके उलट सेना को ठेके पर चलाने की सोच लागू कर दी गई। इससे सैनिक परिवारों में भी भारी असंतोष और चिंता का माहौल है। सरकार द्वारा अग्निवीर योजना को तत्काल वापस लिया जाए। सेना में स्थायी भर्ती व्यवस्था बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि जब तक यह जनविरोधी योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक कांग्रेस युवाओं और सैनिकों के हक में आवाज उठाती रहेगी और हर लोकतांत्रिक मंच पर इसका विरोध करेगी।

 

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सुरेंद्र लाल टम्टा, महेंद्र सिंह मनराल, केशव दत्त पाण्डेय, दान सिंह, विनोद सिंह, चंद्र प्रकाश, राजू भट्ट कमलेश्वर कुमार, आनंद सिंह मेहरा, लोकमान सिंह मेहरा, चंद्र कुमार, श्याम सिंह दोसाद, किशोर नयाल, राधा बिष्ट, पीताम्बर पाण्डेय, प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, नारायण दत्त पांडे, आनंद सिंह बिष्ट,गोपाल चौहान, गोविन्द बाल्टीयाल, गोविन्द मेहरा दीपेश कांडपाल, अख्तर हुसैन, राजेंद्र बोरा, परितोष जोशी, निज़ाम कुरैशी, तारा तिवारी, मनोज बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *