Breaking News
Oplus_131072

Almora breaking:: पिंजरे में फंसा खूंखार गुलदार, लोगों ने उठाई अब यह मांग, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। पहाड़ में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक चरम पर है। जिससे लोग खौफजदा है। खूंखार गुलदार कभी इंसानों ओर तो कभी मवेशियों को अपना शिकार बना रहे है। जिले के सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गुलदार के आतंक से ग्रामीण खासा परेशान हैं। कई घटनाओं के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अनेक जगह ट्रैप कैमरा और पिंजरे लगाए हैं।

 

रविवार सुबह महत गांव के पास वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार को देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गुलदार को रेस्क्यू कर अल्मोड़ा लाया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नर गुलदार की उम्र करीब पांच वर्ष है। विभाग ने कई जगह गश्त और निगरानी का कार्यक्रम जारी रखा है। तथा आम लोगों को गुलदार की दहशत से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उधर, स्थानीय लोगों ने गुलदार के पिंजरे में कैद होने पर राहत की सांस ली है। तथा वन विभाग से अभियान को जारी रखने का अनुरोध किया है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा शिव राम, संजय जोशी, अमित नेगी, वन रक्षक कुंदन गैड़ा, नीरज बिष्ट, धीरेंद्र उप्रेती मौजूद रहे।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *