Breaking News
Oplus_131072

भिकियासैंण बस हादसा: दुर्घटना में पति-पत्नी समेत 7 लोगों की मौत, 12 लोग घायल, यहां देखें मृतकों व घायलों की सूची

अल्मोड़ा: भिकियासैंण में हुए सड़क हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों की हालत गम्भीर बनी हुई है। घायलो को नजदीकी सीएचसी भिकियासैंण में भर्ती किया गया है। जबकि घायल नंदी देवी और राकेश कुमार को हायर सेंटर रामनगर भेजा गया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुःख जताया है। साथ ही अधिकारियों को घायलों को राहत और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

 

गंभीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य हेतु राजस्व की टीम के साथ थाना भिक्यासैण, थाना भतरौजखान, फायर स्टेशन रानीखेत की टीम घटना स्थल पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह स्वयं राहत एवं बचाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं ।

मृतकों की सूची

01-गोविन्द बल्लभ पुत्र कुलमणी मठपाल उम्र 80 वर्ष निवासी जमोली
02- पार्वती देवी पत्नी गोविन्द बल्लभ उम्र 75 वर्ष निवासी जमोली
03 सूबेदार नन्दन सिंह पुत्र भूपाल सिंह अधिकारी उम्र 65 निवासी जमोली
04- तारा देवी पत्नी महेश चन्द्र उम्र 50 वर्ष निवासी बाली पटवारी क्षेत्र
05- गणेश पुत्र भीमबहादुर उम्र 25 वर्ष
06- उमेश पुत्र नामालुम उम्र 25 वर्ष
07- गोविदीं देवी पत्नी हरी सिंह निवासी उम्र 58 वर्ष निवासी घुघुती तहसील द्वाराहाट

 

घायलों की सूची-

01-नन्दा बल्लभ पुत्र सदानन्द उम्र 50 वर्ष निवासी नौबाडा
02-राकेश कुमार पुत्र महावीर प्रसाद उम्र 55 वर्ष निवासी जीआईसी द्वाराहाट
03-नन्दी देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नौबाडा
04-हन्सी सती पत्नी रमेश चन्द्र उम्र 36 वर्ष निवासी सिंगोली

05-मोहित सती उम्र 16 वर्ष निवासी नौघर
06-बुद्धीबल्लभ भगत उम्र 58 वर्ष निवासी अमोली
07-हरीश चन्द्र उम्र 62 वर्ष निवासी पाली
08-भूपेन्द्र सिंह अधिकारी उम्र 64 वर्ष निवासी जमोली

09-जितेन्द्र रेखाडी उम्र 37 वर्ष निवासी विनायक
10-नवीन चन्द्र पुत्र दुर्गादत्त तिवाडी उम्र 55 वर्ष ड्राईवर
11-हिमाशुं पालीवाल पुत्र महेश चन्द्र पालीवाल उम्र 17 वर्ष
12-प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त उम्र 43 वर्ष निवासी चचरौटी स्यालदे।

 

Check Also

अल्मोड़ा: कमला खत्री ने 97.91 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने संस्कृत विषय में नेट परीक्षा 2026 उत्तीर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *