Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, कहा- लोगों में भ्रम फैलाने के बजाय कोर्ट का दरवाजा खटखटाए कांग्रेस

 

 

अल्मोड़ा। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चौघानपाटा में कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका गया। कांग्रेस पर अंकिता भंडारी प्रकरण पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इसकी निंदा की।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मामले पर ओछी राजनीति कर रही है। सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से राजनीतिक माहौल खराब करने का जो षड्यंत्र रचा जा रहा है, वह पूरी तरह निंदनीय है। यदि कांग्रेस के पास वास्तव में कोई प्रमाणिक, ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य हैं, तो उन्हें सड़कों पर नारेबाज़ी करने के बजाय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम पालीवाल ने कहा कि अंकिता प्रकरण में सरकार ने बिना किसी दबाव के त्वरित कार्यवाही कर मजबूत व प्रमाणिक साक्ष्य एकत्र किए और उन्हें न्यायालय में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जिसके परिणामस्वरूप, अपराधियों को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कि कोई प्रमाणिक साक्ष्य सामने पर सरकार हर स्तर की जांच के लिए तैयार है। कांग्रेस से आग्रह है कि जनता को गुमराह करने की राजनीति बंद करें। प्रदेश की जनता सब देख रही है और सच को भली-भांति समझती है। भाजपा सरकार न्यायपालिका का सम्मान करती है और उसके निर्णयों के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

जिलाध्यक्ष नयाल ने कहा कि विगत दिनों विधानसभा सोमेश्वर के दौलाघट में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारीलाल साहू द्वारा किसी कार्यकर्ता की शादी से संबंधित चर्चा हुई। जिसका मकसद किसी भी समाज या बेटियों की भावना को ठेस पहुचाना नहीं था, जिसे विरोधी दल कांग्रेस द्वारा राजनीतिक स्वार्थवश तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है। किसी की भावना को ठेस पहुंचने पर उनके द्वारा सोशल मीडिया में माफी भी मांग ली है। मंत्री रेखा आर्या जी विगत कई वर्षों से गरीब एवं जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु निरंतर सहयोग करती आ रही हैं, जिसे क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है और सराहती है। राजनीतिक द्वेष के कारण किसी के सामाजिक कार्यों और व्यक्तिगत छवि को धूमिल करने का यह प्रयास निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

पुतला दहन में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, मेयर नगर निगम अजय वर्मा, रवि रौतेला, गोविंद पिलख्वाल, सौरभ वर्मा, कमला तिवारी, कविता वर्मा, पूनम वर्मा, प्रीति रस्तोगी, देवेंद्र भट्ट, जगमोहन बिष्ट, राजीव गुरुरानी, नीरज सांगा, शुभम रौतेला, भारत भूषण कुंडू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *