Breaking News

रेफरल मॉनिटरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक, DM बोले- आपातकालीन मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

 

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में रेफरल मॉनिटरिंग कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अस्पतालों से प्रस्तुत किए गए सभी रेफरल प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

डीएम ने निर्देश दिए कि रेफरल से संबंधित प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मरीज को रेफर करने के बाद फॉलो-अप एवं अपडेट अनिवार्य रूप से लिया जाए। इसके लिए मरीज अथवा उनके परिजनों का संपर्क नंबर रिकॉर्ड में रखा जाए, ताकि उपचार की स्थिति की जानकारी समय-समय पर प्राप्त की जा सके। उन्होंने कहा कि गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

बैठक में 108 एम्बुलेंस सेवा एवं अस्पतालों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। डीएम ने बेस अस्पताल प्रबंधन को अस्पताल में आई बैंक स्थापित करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। ताकि उसका लाभ लोगों को दिलाया जा सके।

बैठक में सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि 27 नवंबर से तीन जनवरी तक जिले के अस्पतालों से रेफर हुए मरीजों की संख्या, कुल ओपीडी तथा आईपीडी मरीजों के सापेक्ष एक प्रतिशत से भी कम रही है। बैठक में पीएमएस जिला अस्पताल डॉ. एचसी गढ़कोटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *