Breaking News
cyber

इंस्टाग्राम के 1.75 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, जानिए कैसे सुरक्षित रख सकते हैं अपना अकाउंट

 

नई दिल्ली। जानी-मानी साइबर सुरक्षा फर्म मालवेयर बाइट्स की रिपोर्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम के लगभग 1.75 करोड़ यूजर्स का निजी डाटा हैकर्स के हाथ लग गया है। यह डाटा डार्क नेट पर सार्वजनिक कर दिया गया है।

 

इससे बड़े पैमाने पर फिशिंग और साइबर हमलों का खतरा बढ़ गया है। हैकर्स की ओर से बड़ी संख्या में यूजर्स को पासवर्ड रीसेट करने के नोटिफिकेशन भेजे जा रहे हैं।

हालांकि, एफबीआई जैसी सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे ईमेल आने पर सावधान रहने को कहा है। ऐसे संदेश के साथ आए लिंक पर क्लिक न करें। तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, इस डाटा लीक के पीछे सोलोनिक नाम के हैकर का हाथ बताया जा रहा है।

 

मालवेयर बाइट्स ने अपनी रूटीन डार्कवेब स्कैनिंग के दौरान पाया कि बीती सात जनवरी को बड़ी संख्या में जेएसओएन और टीएक्सटी फाइलें अपलोड की गई थीं। माना जा रहा है कि यह डाटा 2024 में इंस्टाग्राम एपीआई (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) में हुई। स्कैमर्स ने इसी खामी का फायदा उठाया और डाटा चुरा लिया था।

 

पासवर्ड लीक नहीं

राहत की बात है कि इस लीक में पासवर्ड शामिल नहीं हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स के अनुसार, पासवर्ड न होने के बावजूद ये डाटा हैकर्स के लिए बेहद उपयोगी है। ईमेल एड्रेस और फोन नंबर के जरिये हैकर्स टारगेटेड फिशिंग अटैक कर सकते हैं। वे फर्जी ईमेल, मैसेज, लिंक या पासवर्ड रीसेट व अकाउंट वेरिफिकेशन के बहाने यूजर्स से धोखाधड़ी कर सकते हैं।

 

इस तरह सुरक्षित रखें अपना अकाउंट

-सिर्फ एसएमएस के भरोसे न रहें।
-टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) को हमेशा ऑन रखें।
-मजबूत और यूनिक पासवर्ड सेट करें।
-संदिग्ध लिंक पर कभी भी क्लिक न करें।

 

 

Check Also

बड़ी खबर: बागेश्वर में जिला सहकारी बैंक गठन का रास्ता साफ, विभाजन रिपोर्ट को मिली मंजूरी

​अल्मोड़ा: जिला सहकारी बैंक की विशेष सामान्य निकाय की बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *