Breaking News

विधायक मदन सिंह बिष्ट बोले, विकास के लिए दलगत राजनीति नहीं सामूहिक एकता जरुरी

-द्वाराहाट में विधायक मदन सिंह बिष्ट की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत समारोह संपन्न

 

अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की अगुवाई में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों का भव्य स्वागत समारोह नगर स्थित बैंकट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक एकजुटता के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर उद्यमी बनाने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक माघी खिचड़ी का आयोजन भी किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन नारायण रावत ने किया।

ब्लॉक प्रमुख आरती किरौला ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास कार्यों में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र किरौला एवं सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह अधिकारी ने भी संबोधित करते हुए क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *