Breaking News

सीएल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट: 17 फरवरी को कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत करेंगे उद्धघाटन, टी-शर्ट लॉन्च

अल्मोड़ा: सेन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सोसाइटी व जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा द्वारा 17 फरवरी से 19 फरवरी तक स्व. सी.एल सेन मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में हेमवती नंदन बहुगुणा इनडोर स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे इस मिनी जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट की ऑफिशियल टी शर्ट जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा लॉन्च की गई।

 

यह टूर्नामेंट अंडर 8, 9,10 और अंडर 11 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं ।

अंतरराष्ट्रीय कोच डीके सेन का मूल उद्देश्य उत्तराखण्ड के लिए बैडमिंटन खेल में नई पौध को आगे लाने के लिए किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 फ़रवरी को शाम 5 बजे कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत व जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ रामजी शरण शर्मा प्रतिभाग करेंगे।

 

टी-शर्ट लांचिंग के अवसर पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, टूर्नामेंट आयोजक सचिव गोकुल मेहता, बैडमिंटन संघ के कोषाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, वीरेंद्र कुमार सिंह, सौरभ रावत, पंकज कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Check Also

ईनाकोट में हुई संवाद बैठक, टेक होम राशन की गुणवत्ता समेत कई मुद्दों पर उठी आवाज

अल्मोड़ा: लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा संसाधन पंचायत संगठन के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, वन पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *