Breaking News
Oplus_131072

Almora: ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुआ पिकअप वाहन, कई वाहनों को मारी टक्कर, दो लोग घायल

अल्मोड़ा: बाड़ेछीना बाजार में मंगलवार शाम एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क पर खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन संख्या UP 22 TA 5521 पनवानौला की ओर से अल्मोड़ा की तरफ आ रहा था। बताया जा रहा है कि बाजार क्षेत्र में ढलान पर आते समय वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित पिकअप ने एक स्कूटी, ऑटो, टवेरा, डैटसन गो और विटारा ब्रेजा को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में स्कूटी सवार सुपई निवासी एक युवक घायल हो गया, जबकि सड़क किनारे खड़ी एक महिला भी चपेट में आकर घायल हो गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन आगे चल रहे वाहन के ऊपर चढ़ गया और कई वाहनों को कुचलते हुए बीच सड़क पर पलट गया। वाहन में विद्युत विभाग का सामान लदा हुआ था।

घटना के बाद बाजार क्षेत्र में लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

जनभावनाओं के अनुरूप उच्च न्यायालय और स्थायी राजधानी गैरसैंण में स्थापित की जाए: पी.सी. तिवारी

-हिमालयी उत्तराखंड की अवधारणा के विरुद्ध फैसले बर्दाश्त नहीं करेगी जनता   अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *