Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा की बेटी ख्याति ने हाईस्कूल में लहराया परचम, अर्जित किए 98.6 प्रतिशत अंक

अल्मोड़ा: प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की छात्रा ख्याति तिवारी ने। ख्याति ने हाईस्कूल की परीक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।

 

​​ख्याति की इस स्वर्णिम सफलता के पीछे उनके परिवार का अनुशासित परिवेश और कड़ी मेहनत रही है। ख्याति डॉ. बीना तिवारी एवं मदन मोहन तिवारी की सुपुत्री हैं। उनकी माता डॉ. बीना तिवारी शिक्षा विभाग में राउमावि बानठौक में शिक्षिका के रूप में अपना योगदान दे रही हैं, वहीं उनके पिता मदन मोहन तिवारी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर देश सेवा का गौरवपूर्ण इतिहास रखते हैं।

 

​​अपनी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ख्याति ने बताया कि उनके माता-पिता उनके सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। सेना के अनुशासन और माता के शैक्षिक मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने में मदद की। ख्याति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता के निरंतर सहयोग और विश्वास को दिया है।

 

​ख्याति की इस उपलब्धि पर आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने उन्हें बधाई दी है।

Check Also

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की ‘परिवर्तन जनसंवाद यात्रा’: पीसी तिवारी बोले- समाप्त हो वीआईपी संस्कृति, जनता को मिले न्याय

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) की ‘परिवर्तन जनसंवाद यात्रा’ पूरे प्रदेश में तेजी से आगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *