Breaking News
Oplus_131072

सूचना कार्यालय में तैनात टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट हुए सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई दी

​अल्मोड़ा: सूचना कार्यालय में कार्यरत टेक्निकल सहायक हरीश सिंह बिष्ट अपनी 41 वर्षों की समर्पित सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस विशेष अवसर पर सूचना कार्यालय में एक सादगीपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कार्यालय का माहौल काफी भावुक नजर आया।

 

​कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना अधिकारी और पत्रकारों ने बिष्ट के कार्यकाल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया, जो नए कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

 

इस दौरान बिष्ट को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मौजूद सभी लोगों ने उनके सुखद, स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

​अपने संबोधन में हरीश सिंह बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने लंबे सफर में उन्हें सदैव सहकर्मियों और पत्रकारों का भरपूर स्नेह मिला। उन्होंने कहा कि विभाग से मिल रहे इस सम्मान और सहयोग को वह हमेशा अपनी यादों में संजोकर रखेंगे।

Check Also

नितिन नबीन के स्वागत के बहाने कुंदन लटवाल ने बढ़ाई सक्रियता, 2027 के लिए अल्मोड़ा में हलचल तेज

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान अल्मोड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *