Breaking News
Oplus_131072

LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका! LPG गैस सिलेंडर 993 रूपये महंगा

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: चुनाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। आज 1 मई से 19 किलो वाले सिलेंडर का रेट दिल्ली में 993 रुपये महंगा हुआ है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 993 रुपये बढ़ा है।

 

कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 

इंडियन ऑयल द्वारा जारी रेट के मुताबिक आज 1 मई को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 993 रुपये महंगा होकर 3071.50 हो गया है। पहले यह 2078.50 है। जबकि, 14.2 किलो वाला सिलेंडर के भाव में कोई बदला नहीं हुआ है। यह 913 रुपये का ही है।

जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर 916.5 का है और आज से कमर्शियल सिलेंडर 3099 का हो गया है। पहले यह 2031 में बिक रहा था। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर आज से 3024 का हो गया है। पहले 2031 रुपये का था। घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट 912.50 पर स्थिर है।

 

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम उछलकर 3202 रुपये का हो गया है। पहले यह 2208 में मिल रहा था। पटना में आज घरेलू सिलेंडर 1011 में बिक रहा है। जबकि, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 2365 की जगह 3361 का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल 3237 रुपये का हो गया है। पहले 2,246.50 का था। आज घरेलू सिलेंडर 928.50 का है।

 

Check Also

Dushkarm

Uttarakhand: धारदार हथियार के बल पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, कमरे में नग्न अवस्था में बंधी मिली पीड़िता

चंपावत: जिले में हथियारों के बल पर एक 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *