Breaking News
Oplus_131072

केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF की जीत पर जिलाध्यक्ष भोज का बयान, बोले- लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की राजनीति की जीत

अल्मोड़ा: केरलम विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, बदलाव की इच्छा और कांग्रेस की नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने पिछले वर्षों की सरकार के खिलाफ मतदान करते हुए कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है।

 

जारी बयान में जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि केरलम में कांग्रेस गठबंधन को मिली बड़ी बढ़त यह दर्शाती है कि जनता ने भ्रष्टाचार, अहंकार और जनविरोधी नीतियों को पूरी तरह नकार दिया है। यह जीत केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास की राजनीति की जीत है। कांग्रेस पार्टी जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और एक पारदर्शी व जनहितकारी सरकार देगी।

 

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और संगठन की एकजुटता के कारण यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो पाई है। और 2027 में कांग्रेस उत्तराखण्ड में भारी बहुमत से चुनाव जीतने जा रही है।

Check Also

कथा और भजन से शिवमय-भक्तिमय हुई आदर्श कॉलोनी माल, शिव महापुराण कथा में उमड़ रहे श्रद्धालु

-व्यास देवेश जोशी बोले, भगवान के भजन से दूर होते हैं जीवन के कष्ट -9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *