Breaking News
Oplus_131072

सूबेदार राजेंद्र सिंह पैनवाल का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अल्मोड़ा: मणिपुर में तैनात भारतीय सेना के सूबेदार राजेंद्र सिंह पैनवाल का गत दिनों ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार सुबह जागेश्वर श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

 

बताया जा रहा है कि सूबेदार पैनवाल एक माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। उनके पैतृक गांव बाड़ेछीना में जैसे ही निधन की सूचना पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी माता देवकी देवी, पत्नी आनंदी देवी, पुत्र भगवान सिंह, सागर पैनवाल और पुत्री शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

अंतिम संस्कार के दौरान नायब सूबेदार सरबजीत सिंह, नवदीप सिंह, लांस नायक गुरुप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, गगनदीप सिंह समेत अन्य सैनिकों व स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Check Also

Breaking news

Big breaking: क्वारब में यातायात प्रतिबंध में बदलाव, अब तय समय में चलेंगे भारी वाहन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाइवे के किमी-56 और क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर लगाए गए यातायात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *