Breaking News
Oplus_131072

मेडिकल कॉलेज में वार्षिकोत्सव ‘नेबुला-2026’ का रंगारंग आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

अल्मोड़ा: वन, विधायी एवं संसदीय कार्य, निर्वाचन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल के शुक्रवार शाम सर्किट हाउस पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

 

सर्किट हाउस में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा मंत्री को जनपद में संचालित विकास कार्यों, विभिन्न विभागों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। उन्होंने वन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विभागीय योजनाओं, कार्यों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

इसके बाद मंत्री सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान में आयोजित वार्षिकोत्सव नेबुला-2026 में शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री द्वारा संस्थान की वार्षिक पत्रिका मोनाल का विमोचन भी किया गया।

 

इस अवसर पर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी होती है और उन्हें संवेदनशीलता, सेवा भावना एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आज का युवा विकसित भारत-2047 के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे केवल अच्छे डॉक्टर बनने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करें और एक जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में देश निर्माण में योगदान दें।

 

इस अवसर पर महापौर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल, प्रभागीय वनाधिकारी दीपक सिंह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज सीपी भैसोड़ा, जिला महामंत्री भाजपा प्रकाश भट्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, संस्थान के छात्र छात्राएं , शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रो. पंत बने उत्तराखंड चिकित्सा विवि के पहले डीन

अल्मोड़ा: प्रो महेंद्र कुमार पंत को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के डीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *