Breaking News

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत प्रो. पंत बने उत्तराखंड चिकित्सा विवि के पहले डीन

अल्मोड़ा: प्रो महेंद्र कुमार पंत को हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के डीन पद की जिम्मेदारी दी गई। यहां मेडिकल कालेज में एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रो पंत को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है जो कि विवि के पहले डीन होंगे।

 

चिकित्सा शिक्षा में डीन एक सर्वोच्च शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रमुख होता है। जो कि कुलपति अथवा शैक्षणिक परिषद के प्रत्यक्ष निर्देशन पर्यवेक्षण और नियंत्रण में कार्य करता है। विशेष तौर पर चिकित्सा महाविद्यालय और संबद्ध अस्पताल के प्रबंधन शिक्षण गुणवत्ता, अनुसंधान और एनएमसी के नियमों के अनुपालन के लिए उत्तरदायी होता है।

 

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग -5 के उप सचिव की ओर से प्रो पंत की नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। प्रो पंत ने गुरुवार अपराह्न देहरादून में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

 

प्रो पंत इससे पहले विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक रह चुके हैं। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के निदेशालय में संयुक्त निदेशक व उप निदेशक का दायित्व भी संभाल चुके हैं। राजकीय दून मेडिकल कालेज में सेवा के बाद कुछ समय पहले उनका तबादला अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए हुआ था।

 

प्रो पंत एनाटॉमी के अतिरिक्त मानसिक रोगों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज बैंगलुरू तथा हॉस्पिटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर न्यू दिल्ली से विशेषज्ञता प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने एनाटॉमी की एमडी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उन्हें नया दायित्व मिलने पर मेडिकल कालेज के प्राध्यापकों आदि ने हर्ष जताया है।

Check Also

Petrol-Diesel Price Hike: LPG गैस सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, चेक करें नया रेट

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल और डीजल 3 रुपये …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *