अल्मोड़ा: सरकारें भले ही शिक्षकों के सम्मान के बड़े-बड़े दावे करें, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि शिक्षा विभाग को अपनी जिंदगी के 35 से 40 साल सौंपने वाले शिक्षक आज खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हैं।
जिला मुख्यालय में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित सेवानिवृत्त शिक्षक व मेधावी छात्र-छात्राओ के सम्मान समारोह में यह प्रशासनिक बेरुखी और सरकार का उदासीन रवैया खुलकर सामने आ गया। सम्मान की चमक के पीछे शिक्षकों के भीतर सालों से दबा सिस्टम के प्रति दर्द साफ़ छलका।
सेवानिवृत्त शिक्षकों ने मीडिया से बातचीत में सरकार की नीतियों और ढुलमुल प्रशासनिक व्यवस्था पर करारा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जीवन के तीन से चार दशक शिक्षा की अलख जगाने में बिताने के बाद भी, बिना किसी प्रमोशन के उसी मूल पद से रिटायर हो जाना जिससे उन्होंने नौकरी शुरू की थी, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षकों ने इसे सीधे तौर पर प्रशासनिक विफलता करार दिया।
सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शिक्षक संघ की इस सम्मानजनक पहल का आभार जताया और इसे एक अनुकरणीय पहल बताया, लेकिन साथ ही सरकार को आईना भी दिखाया। उन्होंने मांग की कि सरकार को अपनी नींद से जागकर प्रमोशन की इस कछुआ-चाल प्रक्रिया को तुरंत सुधारना चाहिए, ताकि भविष्य में आने वाले शिक्षकों को व्यवस्था की इस नाकामी का शिकार न होना पड़े और उन्हें उनका वाजिब हक़ समय पर मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट ने राजकीय शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का योगदान समाज के निर्माण में अतुलनीय है। इसके साथ ही उन्होंने मेधावी छात्रों और सम्मानित होने वाले शिक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक रवि मेहता, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष रवि शंकर गुसांई, मंडलीय मंत्री भारतेंदु जोशी, महिला उपाध्यक्ष प्रीती मझगंई, कोषाध्यक्ष जनार्जन तिवारी, आय व्यय निरीक्षक चन्दन रावत, जिला उपाध्यक्ष मदन बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, संयुक्त मंत्री प्रकाश भट्ट, संयुक्त मंत्री महिला राधा लसपाल, संगठन मंत्री महिला लता वर्मा, संगठन मंत्री पुरुष जीवन नेगी, प्रचार मंत्री आरके जोशी, प्रवक्ता सवित जनौटी, शिवराज बिष्ट, रमेश राम, गोविंद रावत, खुशहाल महर, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिभुवन बिष्ट, नितेश काण्डपाल, भारत भूषण, मान सिंह रावत, हरीश नेगी, ललित तिवारी, विरेन्द्र सिजवाली, दिनेश पंत, विनोद पपनै, बिशन अधिकारी , धर्मवीर सिंह, पंकज भट्ट, मनोज आर्या, कमलेश पांडे, गिरीश पांडे, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।
इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
चौखुटिया ब्लॉक से आशा राम प्रवक्ता हिन्दी, राजकीय इंटर कॉलेज खीड़ा, विकासखण्ड ताकुला से गोविन्द सिंह मिराल सहायक अध्यापक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनड़ी, वन्दना जोशी सहायक अध्यापक, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चनोदा, भूपेन्द्र सिंह बजेठा प्रधानाचार्य, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूल-खर्कवाल, सूर्यनाथ पाल प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज दड़मियां, भरत सिंह बिष्ट सहायक अध्यापक, राजकीय इंटर कॉलेज मनान, विकासखण्ड ताड़ीखेत से भीम सिंह खाती प्रवक्ता, राजकीय इंटर कॉलेज बैडगांव, अंजना कैलभ प्रवक्ता, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताड़ीखेत, विकासखण्ड द्वाराहाट से भीम सिंह धामी सहायक अध्यापक व्यायाम, राजकीय इंटर कॉलेज असगोली, नवीन चन्द्र मठपाल सहायक अध्यापक, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुमाल्टा, विकासखण्ड धौलादेवी महेन्द्र प्रकाश प्रवक्ता पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ाबांज, विकासखण्ड भिकियासैंण से बाला दत्त पपनै राजकीय इंटर कॉलेज नीला, विकासखण्ड लमगड़ा से छत्रपाल यदुवंशी प्रवक्ता गणित, अउराइंका लमगड़ा, भुवन चन्द्र लोहनी सहायक अध्यापक अंग्रेजी, राजकीय इंटर कॉलेज सत्यों, विकासखण्ड सल्ट से अनिल तोमर सहायक अध्यापक अंग्रेजी, राजकीय इंटर कॉलेज नैकणा-पैसिया, विकासखण्ड हवालबाग से आर.सी चतुर्वेदी सहायक अध्यापक गणित, राजकीय इंटर कॉलेज बिरौड़ा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट प्रवक्ता रसायन विज्ञान, राजकीय इंटर कॉलेज कमलेश्वर, शैलेन्द्र कुमार साह सहायक अध्यापक गणित, राजकीय इंटर कॉलेज रैंगल, रामचन्द्र सिंह रौतेला सहायक अध्यापक अंग्रेजी, अउराइंका अल्मोड़ा, सुरेश चन्द्र गुणवंत सहायक अध्यापक सामान्य, राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया और संजय वर्मा सहायक अध्यापक गणित, राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला को सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानित किया गया।
इन मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
हाईस्कूल–
दीपा, राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी स्याल्दे (94%)
दीपांशु गैलाकोटी, राजकीय इंटर कॉलेज आरसल्पड़ धौलादेवी (93.60%)
दीक्षित, राजकीय इंटर कॉलेज देवलखेत ताड़ीखेत (91.40%)
इंटरमीडिएट–
भावना जोशी, राजकीय इंटर कॉलेज खेती धौलादेवी (93.80%)
पिंकी आर्या, राजकीय इंटर कॉलेज बैडगांव ताड़ीखेत (93.20%)
साहिल आर्या, राजकीय इंटर कॉलेज लोधिया हवालबाग (92.60%)
पिंकी पाण्डेय: राजकीय इंटर कॉलेज बारकूना धौलादेवी (92%)
सीबीएसई बोर्ड के इन मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
हाईस्कूल
शुभम सिंह, अभिनव उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज भौनखाल सल्ट (93.60%)
पीयूष फुलोरिया, अभिनव उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज मासी, चौखुटिया (92.60%)
योगिता गुणवन्त, अभिनव उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा हवालबाग (92%)
इंटरमीडिएट
रितेश कुमार, अभिनव उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा हवालबाग (94%)
निखिल सनवाल, अभिनव उच्चीकृत राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा हवालबाग (90%)
India Bharat News Latest Online Breaking News
