Breaking News
Oplus_131072

उत्तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। आज मंगलवार सुबह अस्‍पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस लीं। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

भुवन चंद खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उनकी सादगी, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से शोक संदेश जारी किया गया है। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को उत्तराखंड राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

 

Check Also

अल्मोड़ा: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, TET अनिवार्यता समाप्त करने व OPS बहाली की मांग

​अल्मोड़ा: उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *