Breaking News
Oplus_131072

पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया दुःख, कुमाऊं दौरा किया स्थगित

-मंत्री बोले, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के लिए सदैव याद किये जायेंगे बीसी खंडूड़ी भारतीय -राजनीति में अनुशासन, ईमानदारी और सादगी को बताया उनकी पहचान

 

अल्मोड़ा: शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (से.) भुवनचंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी भारतीय राजनीति में ईमानदारी, अनुशासन और सादगी की मिसाल थे और देश उन्हें स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिये सदैव याद रखेगा।

 

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन ​सिंह रावत अपने कुमाउं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 18 और 19 मई को अल्मोड़ा दौरे पर रहे। मंगलवार या​नि आज उन्होंने द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करनी थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री के निधन का समाचार मिलते ही मंत्री ने अपना कुमाऊं मण्डल दौरा बीच में ही स्थगित कर सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिये।

 

मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि खंडूड़ी का निधन केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिये अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी ने अपने सैन्य जीवन से लेकर सार्वजनिक जीवन तक राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा और अपने कार्यों से जनमानस के बीच एक अलग पहचान बनाई। खंडूड़ी का व्यक्तित्व अत्यंत सरल, स्पष्टवादी एवं अनुशासित था, जो आने वाली पीढ़ियों के लिये सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

मंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में केंद्रीय मंत्री रहते हुए बी.सी. खंडूड़ी ने देश की महत्वाकांक्षी स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Check Also

ईनाकोट में हुई संवाद बैठक, टेक होम राशन की गुणवत्ता समेत कई मुद्दों पर उठी आवाज

अल्मोड़ा: लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा संसाधन पंचायत संगठन के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, वन पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *