Breaking News
Oplus_131072

पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी के पिता दामोदर जोशी का निधन, पत्रकारों समेत कई संगठनों ने जताया दुःख

​अल्मोड़ा: सोमेश्वर क्षेत्र के माला तेकुड़ा निवासी पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता भुवन जोशी के पिता दामोदर जोशी का गुरुवार शाम को उनके निवास स्थान पर निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे।

 

वह अपने पीछे चार पुत्रों नवल किशोर जोशी, भुवन जोशी विनोद कुमार जोशी और दिनेश चन्द्र जोशी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ​पारिवारिक लोगों के मुताबिक स्वर्गीय दामोदर जोशी की अंतिम यात्रा आज (शुक्रवार) उनके निवास स्थान तेकुड़ा माला से सोमेश्वर घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

 

उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Check Also

ईनाकोट में हुई संवाद बैठक, टेक होम राशन की गुणवत्ता समेत कई मुद्दों पर उठी आवाज

अल्मोड़ा: लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा संसाधन पंचायत संगठन के पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, वन पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *