Breaking News
cm pushkar singh dhami
cm pushkar singh dhami

Breaking: मुख्यमंत्री धामी कल अल्मोड़ा दौरे पर, जानिए CM का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार यानी 27 मई को जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण व अन्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

मुख्यमंत्री के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे वे खटीमा से हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरेंगे और सुबह 10:15 बजे सिमकनी ग्राउंड एसएसजे कैंपस पहुंचेंगे।

 

सीएम धामी सुबह 10:30 बजे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचकर वे नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे सुबह 11:05 बजे सिमकनी ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा टाटिक हैलीपैड के लिए रवाना होंगे, जहाँ 11:10 बजे पहुंचने के बाद वे कार से 11:30 बजे उदय शंकर नाट्य अकादमी पहुंचेंगे।

 

यहाँ मुख्यमंत्री सुबह 11:30 से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित ‘एसडीजी अचीवर्स अवार्ड 2024-2025’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

 

​अल्मोड़ा के कार्यक्रमों को संपन्न करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 01:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा टिहरी गढ़वाल के लिए रवाना होंगे।

 

सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने में जुट गया है। वही, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं।

 

Check Also

Big news

क्वारब बाईपास बस एवं बड़े वाहनों के लिए अग्रिम आदेशों तक बंद, प्रशासन ने यात्रियों व वाहन चालकों से की यह अपील

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब बाईपास के पास यात्रियों व वाहन चालकों की मुश्किलें …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *