Breaking News

रानीखेत में गूंजा भारत माता का जयकारा, कुमाऊं रेजीमेंट के 1170 अग्निवीरों ने ली देश सेवा की शपथ, ये अग्निवीर हुए सम्मानित

रानीखेत (अल्मोड़ा): देश सेवा की शपथ लेने के साथ ही कुमाऊं रेजीमेंट के 1170 अग्निवीर भारतीय थल सेना का अंग बन गए हैं। इन नव प्रशिशुओं ने सेना के सोमनाथ मैदान में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गर्मजोशी से देश सेवा की शपथ ली और भारतीय थल सेना में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक की उपस्थिति में धमर्गुरूओ ने राष्ट्र ध्वज व निशान ध्वज की मौजुदगी व पवित्र ग्रंथो को साक्षी रख इन्हे देश सेवा की शपथ दिलायी। इस दौरान इन नव प्रशिशुओं ने परेड कमांडर अग्निवीर पंकज कुमार के नेतृत्व में भव्य परेड का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम स्थल भारत माता की जयकारो से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महादिक ने सेना में शामिल हो रहे अग्निवीरो को बधाई देते कहा आज हमें हर्ष व गर्व का अनुभव हो रहा है कि यह दिन इस बैच के अग्निवीरो के जीवन का यादगार दिन होगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके माता-पिता व परिवारजनो का विशेष आभार जताया।

 

 

इस अवसर उन्होने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ड्रिल में पंकज कुमार, रिटन में संजय सिंह नेगी, फिजिकल में संजय सिंह, फायरिंग में अमन कुमार, टीएसओईटी में सूरज ऐरी को पदक देकर सम्मानित किया तथा ओवर आल बेस्ट अग्निवीर का पदक पीयूष कार्की को प्रदान किया। इस अवसर पर मनीषा महादिक एवं पूनम गहलोत द्वारा परिजनों को गौरव पदक देकर सम्मानित किया गया।

 

इस मौके पर उप कमांडेंट कर्नल प्रभु रामदास बामन, प्रशिक्षण बटालियन अधिकारी कर्नल मोहित वर्मा, ट्रेनिंग आफिसर कैप्टन रॉबिन शर्मा, सूबेदार मेजर राजेश कुमार, वरिष्ठ ड्रिल प्रशिक्षक सूबेदार प्रकाश चंद सहित बडी संख्या में जवानों के परिजन मौजूद रहे। उद्घोषक हवलदार भगत सिंह एवं अलका कौशिक रहे।

Check Also

कैंची धाम में बवाल: पुलिसकर्मियों पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस के खिलाफ भड़का जनता का गुस्सा, देर रात हुआ हंगामा

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली के धाम कैंची धाम में शनिवार की देर रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *