Breaking News

Road Accident: अल्मोड़ा में एक और दर्दनाक हादसा, यहां खाई में गिरी कार, 2 लोगों की मौत

अल्मोड़ा: जिले के लिए मंगलवार का दिन बेहद अमंगल और पीड़ादायक साबित हुआ। एक ओर जहां कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से असमय मौत हो गई, वहीं, दूसरी ओर रानीखेत कोतवाली के ​सोनी बिनसर क्षेत्र अंतर्गत चमड़खान भिकियासैंण मोटर मार्ग में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा तितिलाखेत क्षेत्र में एक कार संख्या- सीएच 01 सीबी-5868 के खाई में गिरे होने की सूचना डायल 112 के माध्यम से रानीखेत कोतवाली पुलिस को दी। कार किस सटीक समय हादसे का शिकार हुई, इसकी पुख्ता जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। हालांकि, घटना के हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के हुआ होगा, जो सुनसान इलाका होने के कारण सुबह तक किसी की नजर में नहीं आ सका।

 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। खाई में उतरने पर पुलिस को एक व्यक्ति कार के नीचे बुरी तरह दबा हुआ मिला, जबकि दूसरा शख्स कार से कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

मृतकों की शिनाख्त जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन जोशी, निवासी हल्द्वानी और जीवन जोशी भुवन भास्कर पांडे निवासी अमृतपुर, हल्द्वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना उनके स्वजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की जाएगी। फिलहाल पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच में जुट गई है।

Check Also

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, कोसी नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, दोस्त को बचाने के प्रयास में दूसरे ने भी गंवाई जान

अल्मोड़ा: जिले में मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी में नहाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *