Breaking News
Oplus_131072

दन्या में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा: शिक्षा, स्वास्थ्य और पेपर लीक मुद्दों पर सरकार को घेरा, कई लोग कांग्रेस में शामिल

​अल्मोड़ा: कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत दन्यां के रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बढ़ती बेरोजगारी, यातायात की बदहाली और लगातार हो रहे पेपर लीक के मुद्दों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंची महिलाओं की भागीदारी को देखकर कांग्रेस नेता गदगद नजर आए। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाजार में विरोध प्रदर्शन किया।

 

​जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। आम जनता बुनियादी समस्याओं से त्रस्त है और मंदिरों में हो रही चोरियां सरकार की कथनी और करनी के अंतर को साफ उजागर करती हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीते साढ़े चार सालों में प्रदेश में कोई ऐसा काम नहीं हुआ जिसे सरकार अपनी उपलब्धि बता सके। महरा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड और बेटियों के शोषण का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार जनता का ध्यान भटकाने के लिए केवल सीबीआई जांच का झुनझुना थमा रही है। उन्होंने लोगों से प्रदेश के विकास के लिए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

 

​पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने सरकार पर बदले की भावना से काम करने और संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दस साल पहले उनके प्रयासों से गुरड़ाबांज में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन केंद्र के लिए धनराशि मंजूर हुई थी। कांग्रेस शासन में इस पर पांच करोड़ रुपये खर्च भी हुए, लेकिन भाजपा के दस साल के कार्यकाल में यह संस्थान आज तक बनकर तैयार नहीं हो पाया। उन्होंने दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार ने एक भी बड़ी योजना का शासनादेश जारी नहीं किया है।

 

इस दौरान कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर आधा दर्जन बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों सहित कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर सहित कई पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

 

इस अवसर पर दीवान भैसोड़ा, नरेंद्र बनौला, देवेंद्र धौनी, अंकुर कांडपाल, हीरा डोलिया, निरंजन शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष जैती नाथ सिंह धानक, धौलादेवी महिपाल आर्य, लमगड़ा मनोज रावत, जागेश्वर बिशन सिंह बिष्ट, गोपाल चौहान, बीके पांडे, राजेंद्र बिष्ट, मनोज रावत, दिनेश गोस्वामी, पूरन पाटनी, महिपाल प्रसाद, प्रताप राम, हेमा देवी, कुंदन गैडा, हरीश जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, गणेश बिष्ट, संजय सिजवाली, वीरेंद्र बिष्ट, साक्षी, मुन्नी देवी, किरन माड़मी, बहादुर राम, चन्दन बोरा, गणेश बिष्ट , दिनेश नाथ गोस्वामी समेत क्षेत्र के सभी न्याय पंचायतों व ब्लॉकों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पूरन बिष्ट ने किया।

Check Also

वाह री तकदीर, कैसा था यह पत्रकार?… किराये का मकान, बीमारियां, बेबसी और नाकामियां सब छोड़ चल बसा, नाम खुशहाल

-नहीं मिला 20-22 साल बाद भी एक अदद प्रमोशन   गुणानंद जखमोला उत्तराखंड में लगभग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *