Breaking News

100-200 नहीं.. नदी में तिनके की तरह बह गए सैकड़ों सिलेंडर, लोग हुए हैरान

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: मानसून लगभग पूरे देश में पहुंच चुका है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से त्राहिमाम मचा हुआ है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भी लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसी बीच पेण और खालापुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पातालगंगा नदी में सैकड़ों की संख्या में एलपीजी गैस सिलेंडर तेज बहाव के साथ बहते हुए दिखाई दिए।

 

शुरू में इस बात को लेकर भ्रम था कि ये सिलेंडर कहां से आए। हालांकि, अब प्रशासन ने इस बारे में जानकारी देते हुए साफ किया है कि पनवेल तालुका के चावणे में एचपीसीएल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट से भारी बारिश की वजह से करीब 3,000 गैस सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। भारी बारिश के कारण प्लांट परिसर में अचानक पानी भर गया था।

 

पता चला है कि इसमें भरे और खाली दोनों तरह के सिलेंडर हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो में कुछ लोग नदी से बह रहे सिलेंडरों को रस्सी से बांधकर बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई दिए।

 

जिलाधिकारी किशन जावले ने लोगों से की गई अपील में कहा कि अगर किसी को नदी या इलाके में एचपीसीएल गैस सिलेंडर बहकर आते हुए दिखाई दे तो उन्हें अपने पास न रखें, बल्कि उसे तुरंत एचपीसीएल कंपनी, सबसे पास के एचपीसीएल डिस्ट्रीब्यूटर, तहसीलदार ऑफिस खालापुर, तहसीलदार ऑफिस पेण या सब-डिविजनल ऑफिसर, पेण के ऑफिस में जमा करा दें। प्रशासन ने यह भी साफ किया है कि ऐसे सिलेंडर को संभालते समय लोगों को कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए।

 

Check Also

Road Accident: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, महिला घायल

रामनगर (नैनीताल): रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप हुए शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *