Breaking News

Almora: बेस अस्पताल को मिले नए चिकित्सा अधीक्षक, डॉ दिनेश चंद्र पुनेरा को सौंपी गई जिम्मेदारी

अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान से संबद्ध बेस चिकित्सालय में नए चिकित्सा अधीक्षक (M.S) की तैनाती कर दी गई है। डॉ दिनेश चंद्र पुनेरा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

 

संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, डॉ. पुनेरा अपने मूल कार्यों के साथ-साथ चिकित्सा अधीक्षक पद का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के लिए उन्हें कोई पृथक वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

 

डॉ. वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह के स्थानांतरण के बाद यह पद रिक्त चल रहा था। प्राचार्य डॉ सी.पी भैसोड़ा द्वारा पूर्व के आदेश को अतिक्रमित करते हुए यह नई व्यवस्था लागू कर दी है।

 

Check Also

Pc tiwari uppa

निवेश के नाम पर जमीन की लूट बर्दाश्त नहीं, सात हजार बीघा भूमि की लीज योजना रद्द करे सरकार: पी सी तिवारी

अल्मोड़ा: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संस्थापक एवं संयोजक पी.सी. तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा यूआईआईडीबी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *