Breaking News
Accident logo
Accident logo

दर्दनाक सड़क हादसा: कार की टक्कर से वन दरोगा की मौत, फरार चालक गिरफ्तार

इंडिया भारत न्यूज डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। लोग असमय मौत हो शिकार हो रहे हैं। चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर धनोल्टी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टिहरी जिले के नरेंद्रनगर वन प्रभाग की सकलाना रेंज में तैनात वन दरोगा प्यार चंद रमोला, उम्र 48 वर्ष, निवासी सौड़ गांव चंबा शनिवार शाम सकलाना से अपने दोपहिया वाहन पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनोल्टी के पास चंबा की ओर से जा रही एक कार को पास देते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

 

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल रमोला को चंबा चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम है, जबकि वन विभाग में शोक की लहर है।

 

 

Check Also

Winter Carnival: अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, क्या है कार्यक्रम का उद्देश्य, पढ़ें पूरी खबर

-सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिक बैंड, स्टार नाइट, फूड फेस्टिवल, फोटोग्राफी प्रतियोगिता सहित विभिन्न आकर्षक गतिविधियां होंगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *