भवाली (नैनीताल): कैंची धाम के पास निगलाट क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बरेली से आए पांच लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की खैरना पोस्ट से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर SDRF ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवाली पहुंचाया गया।
हादसे में जान गंवाने वाले 29 वर्षीय अनुज तिवारी का शव भी खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक बरेली के ग्राम शेखपुर का निवासी था और कार चला रहा था।
घायलों की पहचान सनी (23), रवि, संचित और संदीप शर्मा के रूप में हुई है। सभी घायल बरेली, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
India Bharat News Latest Online Breaking News







