धारचूला (पिथौरागढ़): आदि कैलास और ओम पर्वत के दर्शन (Adi kailash Om Parvat Darshan) करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस वर्ष 71 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार यात्रियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।
आदि कैलास और ओम पर्वत में वर्ष 2025 में जहां 36,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, वहीं इस वर्ष अब तक 71,092 यात्री यहां पहुंच चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।
दीपावली के चलते पिछले दो दिनों में यात्रियों की संख्या घटकर 50 से कम रह गई है। हालांकि, त्योहार के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। आदि कैलास मंदिर के कपाट गुरुवार को बंद हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने यात्रा समाप्त करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए इनर लाइन परमिट जारी किए जा रहे हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे परमिट जारी करने पर निर्णय लिया जाएगा।
India Bharat News Latest Online Breaking News







